
Deoghar: जिले के कुंडा थाना में पिस्तौल सटाकर छिनतई कर लिए जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला नगर थाना इलाके के घनगौर निवासी मनीष कुमार ने दर्ज कराया है।

छिनतई करने का आरोप शिवकुमार उर्फ कन्हैया, आशीष कुमार, राहुल कुमार साकिन ठंढीदुलमपुर पर लगाया है। इस मामले में कुंडा पुलिस शिव कुमार उर्फ कन्हैया और आशीष कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी है। मामले में मनीष कुमार ने कहा है कि 13 अगस्त की रात 8 बजे टोटो लेकर वापस घर जा रहा था। इस दौरान बिजली कोठी के पास तीनों आरोपियों ने उसे पहले रोका और ठाड़ीदुलमपुर स्थित इंडियन गैस गोदाम के पास चलने को कहा। जब उसने जाने से मना कर दिया तो जबरदस्ती तीनों टोटो में बैठ गए। उपरांत व गैस गोदाम के पास तीनों को लेकर गया।

गैस गोदाम के पास पहुंचते ही तीनों उसके साथ मारपीट करने लगे और शिव कुमार ने उसे पिस्टल सटा दिया और टोटो से दिन भर की कमाई 1700 रुपया छीन लिया और कहा कि टोटो यदि चलाना है तो हम लोगों को रंगदारी देना होगा।
इधर कुंडा पुलिस फरार चल रहे अन्य एक आरोपी को बेचने के लिए छापेमारी में जुटी है।


