
Deoghar: ट्रेन से गिरकर घायल हुई एक महिला को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला का नाम 25 वर्षीय स्नेहा कुमारी है। वह दुमका के कुलदीप सिंह रोड की रहने वाली है।

घटना की बावत उसके साथ आये सहेलियों ने बताया कि वे सभी हर दिन दुमका से ट्रेन से जसीडीह स्थित एक बीएड कॉलेज में पढाई करने आती जाती है।

सोमवार को क्कलास करने के बाद बासुकीनाथ जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिये जसीडीह पहुंची। वे सभी ट्रेन में सवार हो रही थी अचानक ट्रेन खुल गई।
उसी दौरान स्नेहा का पैर फिसल गया और वह ट्रेन के निचे चली गयी। किसी तरह उसे बाहर निकला गया। इस घटना में उसके बायंे पैर का अग्र भाग जख्मी हो गया।
उपरांत उसे जसीडीह से इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया है।


