
Deoghar: देवघर शहर का कुख्यात अपराधी बाबा परिहस्त और उसके दो साथियों से पुलिस लगातार दूसरे दिन भी पूछताछ करने में जुटी है। हालांकि इस मामले में पुलिस के कोई भी पदाधिकारी दूसरे दिन भी कुछ बताने को तैयार नहीं थे।

सूत्रों कि माने तो देवघर पुलिस ने गुप्त सूचना पर सारठ थाना इलाके से बाबा परिहस्त और उसके दो सहयोगियों को हिरासत में लिया था। बताया जाता है कि 18 तारीख को देवघर से भाड़े की कार में सवार होकर कोलकाता गया था। बुधवार को वह वापस लौट रहा था उसी दौरान पुलिस ने सारठ के पास उसे पकड़ लिया।

शुक्रवार को भी पुलिस बाबा और उसके साथियों से सारठ थाने में ही पूछताछ करने में जुटी थी। बताते चले कि बाबा परिहस्त की तलाश देवघर पुलिस पिछले कई माह से कर रही थी। हाल के दिनों में नगर एवं जसीडीह थाना इलाके में हुई कई घटना में बाबा परिहस्त का नाम सामने आया था।


