
Deoghar: अलग- अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के सर्राफ स्कूल के पास की है जहां टोटो ने एक सफाई कर्मी महिला टक्कर मार दिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी। घायल महिला का नाम सकली देवी है जो पानी टंकी के पास की रहने वाली है।

दूसरी घटना देवघर -दुमका मुख्य मार्ग पर सनराइज स्कूल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम कारू रावत है जो रिखिया थाना क्षेत्र के आमगाछी का रहने वाला है।
परिजनों ने बताया कि वह श्रावणी मेला के रात्रि ड्यूटी में काम करने के लिए घर से निकला था। उसी क्रम में सनराइज द्वारिका अकैडमी के सामने अज्ञात वाहन की धक्के से गंभीर रूप से घायल होकर रोड पर गिर पड़ा ।
स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। दोनों घायल का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


