spot_img
spot_img

Deoghar: दुकान में सोये कारीगर को पत्थर से मारा, मौत

जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है। जहां एक नाश्ते की दुकान में सोये कारीगर को अज्ञात अपराधी ने पत्थर से मार कर मौत के घाट उतार दिया।

Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है। जहां एक नाश्ते की दुकान में सोये कारीगर को अज्ञात अपराधी ने पत्थर से मार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना औद्योगिक क्षेत्र की है।

बताया जा रहा है कि जसीडीह औद्योगिक क्षेत्र में सड़क किनारे एक नाश्ता का दुकान है। जहां तीन माह पहले ही एक कारीगर काम करने आया था। हर रोज की तरह शनिवार रात को भी कारीगर मधुपुर निवासी दिनेश रमानी काम के बाद दुकान बंद कर अंदर सो गया था। तभी देर रात कोई उसके माथे पर पत्थर से वार कर फरार हो गया। जिसमें दिनेश गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

घटना के बाद नाश्ता दुकान के मालिक दुमका निवासी भूपनारायण झा ने उसे ईलाज के लिए पहले निजी अस्पताल मे भर्ती कराया। फिर बेहतर ईलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में ही दिनेश ने दम तोड़ दिया।

इधर, घटना की पूरी वारदात होटल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। जसीडीह पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुटी है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!