
Deoghar : देवघर नगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मी मार्केट के पास रविवार की देर रात को एक टोटो चालक से 3 बदमाशों ने 1740 रूपये नकद एवं आधार कार्ड की छिनतई कर ली। इसे लेकर पीड़ित बुढ़ई थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी राजेश्वर यादव ने नगर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि वह देवघर में टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। रविवार की रात 10:00 बजे के आसपास लक्ष्मी मार्केट स्थित एक ढाबा में खाना खाने गया था। उसी दरमियान तीन युवक वहां पहुंचा और उसे दबोच लिया और उसके पॉकेट से पर्स निकाल लिया। पर्स में आधार कार्ड और 1740 रुपया नगद था। होटल मालिक ने सिर्फ उसे छुड़ाने का प्रयास किया। छिनतई करने के बाद तीनों फरार हो गए।

आरोप है कि होटल मालिक से जब उसने मदद नहीं करने पर सवाल पूछा तो जवाब मिला कि उसका भाई सब को पहचानता है। रूपये दिलाने की गारंटी तो नहीं देता लेकिन आधार कार्ड दिला देगा।
इधर, नगर पुलिस आवेदन लेकर मामले की जांच में जुट गई है।
बता दें कि पिछले दिनों भी टोटो चालक से यात्री युवकों द्वारा ही सुनसान जगह पर ले जाकर छिनतई की घटना सामने आई थी।


