Deoghar: देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के जियापानी गांव में घर के बगल के खेत में स्थित एक डोभा में डूबने से दो छोटे बच्चे की मौत हो गई। दोनों आपस में भाई बहन हैं। मृतक बच्चे का नाम 9 वर्षीय प्रियंका कुमारी और उसका छोटा भाई 4 वर्षीय प्रिन्स कुमार है। दोनों जी जियापानी निवासी राजेंद्र यादव के बच्चे हैं।
घटना के बाद से गावं में काफी गम का माहौल है। वहीं बच्चे के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है। घटना की बाबत बताया जाता है कि दोनों बच्चे गावं के अन्य बच्चों के साथ घर से लगभग 500 मीटर दुरी पर स्थित खेत में खेल रहे थे।
बताया जाता है कि उसी क्रम में 4वर्षीय प्रिन्स का पैर फिसल गया और वह डोभा में गिर गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए डोभा में प्रियंका भी उतर गई और वह भी डूब गई । डोभा कि गहराई लगभग 5 से 6फिट कि बताई जाती है।
दोनों के डोभा में डूबने के बाद साथ में खेल रहे अन्य बच्चे इसकी जानकारी घर वालों को दिया। सूचना मिलते ही घर वाले दौड़ कर गए और दोनों को डोभा से निकला लेकिन तबतक दोनों कि मौत हो गई थी। घटना कि जानकारी मिलते ही रिखिया थाना प्रभारी शुभम कुमार गोप सदलबल घटना स्थल पहुंच कर मामले कि जांच में जुट गए हैं।