
देश के कई हिस्सों में धार्मिक स्थल, मॉल और रेस्त्रां आज से खोले जा रहे हैं, लेकिन हर राज्य ने अपनी-अपनी गाइडलाइन जारी की है.

झारखंड में ना तो मॉल खुलेंगे और ना ही धार्मिक स्थल। महाराष्ट में भी मॉल और धार्मिक स्थल नहीं खुलेंगे। जम्मू-कश्मीर में भी धार्मिक स्थल नहीं खोले जा रहे हैं. राजस्थान में भी धार्मिक स्थल नहीं खोले जा रहे हैं, लेकिन होटल रेस्त्रां और मॉल खोल दिया गया है. यूपी के गाजिय़ाबाद में फिलहाल मॉल नहीं खुलेंगे.
हरियाणा के गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी मॉल बंद रहेंगे.

झारखंड में भी मॉल और रेस्त्रां और धार्मिक स्थल बंद रहेंगे।
उत्तर प्रदेश में कंटेनमेंट जोन को छोड़कर धर्मस्थल खोले जाएंगे, हालांकि प्रतिमा या धार्मिक ग्रन्थों को स्पर्श नहीं करना होगा.
राजधानी दिल्ली में ज्यादातर धार्मिक स्थल खुल गए हैं.
भोपाल में धार्मिक स्थल बंद रहेंगे, लेकिन मॉल और रेस्त्रां को खोला जा रहा है. जम्मू-कश्मीर में धार्मिक स्थल फिलहाल नहीं खोले जाएंगे, लेकिन सैलून, होटल खोले जा रहे हैं. रेस्त्रां होम डिलवरी कर सकेंगे. वहीं वैष्णो देवी मंदिर में अभी यात्रा शुरू नहीं हो रही है.
गोवा में धार्मिक स्थल खोलने की इजाजत होगी, लेकिन कई संस्थान अभी धार्मिक स्थल बंद रखने के पक्ष में हैं.
हरियाणा में गुरुग्राम और फरीदाबाद को छोड़कर सभी जगह मॉल रेस्त्रां और धार्मिक स्थल खोले जा रहे हैं. जिन धार्मिक स्थलों को खोला जा रहा है वो कड़े सोशल डिस्टेंसिग समेत एहतियात के दूसरे नियमों से बंधे होंगे.


