
Deoghar: देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र स्थित कचुवासोली पंचायत के गुलालडीह बहियार से 45 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की लाश संदेहास्पद अवस्था में मिली है। इसको लेकर लीग तरह तरह की चर्चाएं कर रही है।जानकारी के अनुसार मृतक व्यक्ति की पहचान सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के जरका गांव निवासी राजेश मंडल के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पालोजोरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू के दिए।

इधर घटना की सूचना मृतक के परिजनों को होने के बाद सभी गुलालडीह गांव पहुंचे व बताया कि राजेश की हत्या की गई है और आरोपी पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मृतक के परिजन व आसपास के ग्रामीणों का जुटान भी गुलालडीह गांव में हो गया है।

सारठ एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका , पालोजोरी थाना प्रभारी कुमार गौरव सहित पुलिस बल वहां मुस्तैद हैं। परिजन व ग्रामीणों ने लाश को बहियार से हटाकर सड़क व गांव के पास रखा है । परिजन लाश को उठाने नहीं दे रहे हैं।
परिजनों का कहना है कि इस मामले को लेकर यूडी केस की जगह हत्या के मामले को लेकर दर्ज होने चाहिए।समाचार लिखे जाने तक पुलिस गांव में मौजूद है व ग्रामीण लाश को उठाने नहीं दे रहे हैं। इस घटना से लीग काफी आक्रोशित हैन।


