
Deoghar: देवघर नगर थाना से महज पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एक आर्मी रिटायर व्यक्ति के बैग में भरे एक लाख 27 हजार रुपया को दो बदमाशों द्वारा लेकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर विशेस्वरिया कोलोनी सलोनाटांड निवासी पीड़ित रिटायर्ड आर्मी जवान जनमनजय शर्मा ने नगर थाना में लिखित शिकायत दिया है।

कहा है कि एक लाख 27 हजार रूपये पीएनबी में बैग में भरकर झोले में लाया था। बैंक परिसर के अंदर वह जमा फॉर्म भरा था। एक बार फॉर्म भरने में गलती हो गई, पास में ही दो युवक खड़ा था । उपरांत वह झोले को बगल में रखकर दोबारा जमा फॉर्म भर रहा था।

उसी क्रम में झोले को काटकर रुपए से भरा बैग लेकर दोनों युवक फरार हो गया जिसका पता उसे नहीं चल सका। जब वह फार्म भरकर काउंटर पर रुपए जमा करने गया तो देखा कि झोला कटा हुआ है और उसमें रखा रुपयों से भरा बैग गायब है।
बताया कि उपरांत उसने बैंक के पदाधिकारियों से सीसीटीवी देखने को कहा। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला कि दो युवक जो पास में खड़ा था वही बैग लेकर फरार हो गया। इधर नगर पुलिस आवेदन लेकर छानबीन में जुट गई है।


