
Bokaro (Jharkhand News): बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना क्षेत्र में मुहर्रम जुलूस के दौरान उस समय बड़ा हादसा हो गया जब ताजिया उठाने के दौरान ताज़िआ हाईटेंशन तार में सट गया. जिससे चार लोगों की मौत हो गयी. जबकि 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गये.

जिसमे से छह की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सभी को आनन-फानन में बोकारो थर्मल के डीवीसी अस्पताल ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो के बीजीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

समय पर एंबुलेंस नहीं रहने के कारण परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया. जानकारी के मुताबिक इस हादसे में कुल 13 लोग झुलसे थे. जिसमें से 4 की मौत हो गयी. वहीं अन्य घायल हैं.


