
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र स्थित इंडस्ट्रियल इलाके में बिजली की तार के चपेट में आने से एक ट्रक का खलासी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का नाम विनय मिश्रा है जो देवघर का रहने वाला है।

बताया जाता है कि उद्यौगिक क्षेत्र स्थित एक कांटा घर केे पास यह घटना घटी है। सूत्रों ने बताया कि उसे उक्त ट्रक में लादकर चुपके से पहले इलाज के लिये जसीडीह स्थित सीएचसी केन्द्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल एक एंबुलेंस से लाया गया। किस परिस्थिति में वह बिजली तार की चपेट में आया इसकी जानकारी देने से उसके साथ आये लोग बचते रहे।

विनय मिश्रा को इलाज के लिये सदर अस्पताल स्थित बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।



