
Ranchi: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन सोमवर को सुखाड़ घोषित करने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे भाजपा विधायकों में से एक भानुप्रताप शाही ने पूछा कि कांग्रेस के तीन विधायक सदन में नहीं हैं, वह कहां हैं। भानु के इस सवाल पर स्पीकर रविन्द्र नाथ महतो ने तंज कसते हुए कहा कि आप उन्हें कहां बुलाये थे, आप जहां बुलाये थे, वह वहीं हैं।

विधानसभा में भाजपा विधायक शाही कांग्रेस के विधायक इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन विक्सल कोंगाडी के बारे में बोल रहे थे। इसका जवाब देते हुए स्पीकर ने उपरोक्त बातें कही। भाजपा के विधायक सदन में झारखंड को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग कर रहे थे। भाजपा विधायक कह रहे थे कि बारिश बहुत कम हुई है। इस पर स्पीकर ने कहा “कौन सी बारिश की बात कर रहे हैं। आजकल बहुत तरह की बारिश हो रही है?”

दरअसल, पश्चिम बंगाल के हावड़ा अंतर्गत पांचाल थाना पुलिस ने शुक्रवार देर शाम तीनों विधायकों के पास से 48 लाख रुपये नगदी बरामद होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।


