
Dumka: दुमका जिला स्थित गोपीकांदर थाना क्षेत्र के माहुलडाबर गांव के आठवीं कक्षा की छात्रा को सांप काटने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार 11 वर्षीय छात्रा मनीषा सोरेन प्रथमिक मध्य विद्यालय मोहलडाबर की आठवीं वर्ग की छात्रा थी। इसके अलावे मनीषा प्राइवेट स्कूल में भी पढ़ती थी।

पिता मरसिल सोरेन ने बताया कि गांव की स्कूल में ठीक से पढ़ाई नहीं होने के कारण मनीषा को ओडमो के डहरटोला इंग्लिश मीडियम में भी एडमिशन करवाया गया था। बीती रात को मनीषा को बेड पर ही किसी जहरीला सांप ने काट लिया। मनीषा सोरेन ने हो-हल्ला किया तो स्कूल के शिक्षकों ने पाकुड़ जिला के आमड़ापाडा शहरजोड़ी मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया है।

मनीषा के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



