
Deoghar: देवघर की रहने वाली एक छात्रा से मोबाइल पर रिवार्ड चेक करने के नाम पर 11 हजार 299 रूपये ठगी कर लिये जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर छात्रा आंचल कुमारी ने साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत किया है।

कहा है कि उसके मोबाइल पर एक नंबर से कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि फोन पे पर रिवार्ड चेक करने बोला। कहा गया कि 4999 का कैश बैक मिलेगा। उसे अपने आईडी से रूपया पे करने को कहा। उपरांत एक लिंक भेजा गया जिसमें उसने सारी जानकारी दे दी। उपरांत उसके खाता से आठ बार में 11 हजार 299 रूपया की फर्जी निकासी कर ली गयी।

आवेदन लेकर साइबर थाना पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।


