
Deoghar: देवघर शहर के कास्टर टाउन मोहल्ले में किराए पर रह रहे एक युवक व युवती को पूछताछ के लिए साइबर थाना लाया गया है।

बताया जाता है कि युवक मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। उसका दुमका में भी घर था। आशंका है कि इन दोनों का इस्तेमाल साइबर ठगों द्वारा किया जा रहा था। इन दोनों को गांव के भोले भाले लोगों को संपर्क में लेकर उनका खाता खुलवाने का काम दिया गया था। इस काम के बदले उन्हें तनख्वाह देने की बात कही गई थी। ऐसे ही एक खाता में साइबर ठगी का पैसा मंगाया गया।

मामले की जांच के दौरान पुलिस इन दोनों तक पहुंची। अब इनकी मदद से पुलिस इसके पीछे छिपे मास्टर माइंड का पता लगाने का प्रयास कर रही है। हालांकि फिलहाल पुलिस इस बारे में कुछ बता नहीं रही है।



