
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित खोरादह मोहल्ला स्थित मां काली इंटरप्राजेज के गोदाम से सेंधमारी कर नकदी सहित कोल्ड ड्रिंक्स की चोरी की ली गई है। चोरों ने गोदाम से एक से डेढ़ लाख रुपये नकद सहित 10-15 पेटी कोल्ड डिंक्स चुरा लिया। सूचना पर नगर थाना की पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पहुंची। यहां गोदाम इंचार्ज से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

वहीं मामले को लेकर इंटरप्राइजेज के मालिक गिरीडीह के जेपी नगर मोहल्ला निवासी कुणाल किशोर ने थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। उसका कहना है कि कुंडा थाना क्षेत्र के तपोवन निवासी सोनू कुमार यादव यहां मैनेजर के रूप में कार्यरत है।

18 जुलाई की रात वह गोदाम बंद कर अपने घर चला गया। दुकान में दो दिनों का बिक्री का पैसा रखा हुआ था। 19 जुलाई को जब वह गोदाम खोलकर अंदर गया था। अंदर जाने पर वहां रखा एल्मुनियम के बक्सा का ताला टूटा हुआ था और उसमें दो दिन का बिक्री का रूपया गायब था। साथ ही गोदाम से कुछ कोल्ड ड्रिंक्स की पेटी भी गायब थी। खोजबीन के क्रम में दीवार में सेंधमारी किया हुआ पाया।
आशंका व्यक्त की गई कि चोरी सेंधमारी कर इसी के रास्ते अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने गोदाम से एक से डेढ़ लाख रुपये नकद सहित 10-15 पेटी कोल्ड डिंक्स चुरा लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।



