
Deoghar: देवघर जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव की रहने वाली दो महिला के खाता से 40 हजार रूपये की अवैध निकासी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर दोनों ने अलग-अलग आवेदन देकर साइबर थाना में शिकायत दिया है।

बताया जाता है कि दोनों के आधार कार्ड का क्लोन बनाकर रूपये की अवैध निकासी किया गया है। जसीडीह थाना क्षेत्र चपरिया निवासी पुतली देवी के खाता से 30 हजार और मथुरापुर की रहने वाली हेमा देवी के खाता से 10 हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी है।

आवेदन लेकर साइबर पुलिस छानबीन मेें जुट गयी है।


