
Deoghar: देवघर जिला के पथरड्डा ओपी थाना क्षेत्र में सेंधमारी चोर गिरोह सक्रिय है। बता दें कि पथरअड्डा उत्क्रमित प्लस टू विद्यालय में बीते रात्रि को अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर करीब 70 हजार रुपए कीमत का सामान चोरी कर लिया है। इसको लेकर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य मिंटू दास एवं विद्यालय समिति के अध्यक्ष अनिता देवी ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पथरड्डा ओपी में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया है।

वहीं दिए गए आवेदन में जिक्र है कि अज्ञात चोरों ने विद्यालय भवन के दीवार में सेंध मारी कर एक स्टैंड पंखा, एक इनवरटर,एक प्रिंटर मशीन,एक स्टेपलाईजर समेत अन्य सामानों की चोरी के वारदात को अंजाम दिया है।

सुचना मिलते ही पथरड्डा ओपी प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन करने में जुट गए हैं।


