
Deoghar: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सदर अस्पताल, देवघर के चिकित्सा पदाधिकारी सर्जन डॉ. चितरंजन पंकज को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. चितरंजन को पुरे देवघर जिले में सबसे ज्यादा महिला बंध्याकरण और पुरुष नसबंदी का ऑपरेशन करने के लिए मिला है।

बता दें कि डॉ. चितरंजन पंकज द्वारा परिवार कल्याण कार्यक्रम 2022-23 के तहत पुरे जिला में 543 महिला बंध्याकरण और 19 पुरुष नसबंदी किया गया है। परिवार कल्याण कार्यक्रम 2022-23 में डॉ. पंकज के सेवा भाव और उत्कृष्ट कार्य को लेकर मंगलवार को विश्व जनसंख्या दिवस पर देवघर सिविल सर्जन द्वारा सम्मानित किया गया।
जानकारी हो कि डॉ. चितरंजन पंकज को पांच जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में बेहतर कार्य और योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।


