
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के शिवगंगा स्थित शयनशाला के पास आपसी वर्चस्व और रंगदारी को लेकर मारपीट एवं हवाई फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है। तीन राउंड फायरिंग किए जाने की बात सामने आई है।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना प्रभारी विक्रम प्रताप सिंह, एसआई चंदन दुबे, एसआई कुमार अभिषेक, एसआई सुभाष चंद्र प्रमाणिक, एसआई सुमन कुमार सदल बल घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच की। घटनास्थल से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया है। मारपीट में घायल रोहन कुंजीलवार को पुलिस पूछताछ के लिए थाना ले गई।


सूत्रों ने बताया कि आशीष मिश्रा गिरोह के सदस्यों ने इस घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद नगर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापामारी में जुट गई है। सूत्रों ने बताया कि उसे पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया। उपरांत दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी और मौके पर से फरार हो गया।
सूत्रों की मानें तो इस घटना को श्रावणी मेला के दौरान शिवगंगा इलाके में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूली को लेकर अंजाम दिया गया है। इधर नगर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


