देवघर/देवीपुर।

देवीपुर थाना क्षेत्र के जितुआ बाजार गांव में एक पेड़ से लटकता हुआ 40 वर्षीय अधेड़ पुरूष का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गयी.

मृतक के पुत्र ने बताया कि बुधवार की रात को उसके पिताजी रामेश्वर सोरेन रात्री आठ बजे बिना बताए घर से निकल गये थे. जब देर रात वह घर नही लौटे तो काफी खोजबीन की गयी पर कहीं से कुछ पता नहीं चला. गुरूवार सुबह हो-हल्ला होने पर ग्रामीणों ने बताया कि पेड़ पर एक लाश लटका हुआ है. वहां जाकर देखने के बाद पिता का शव लटकते हुए देखा.

शव की पहचान गिरिडीह जिला के धोबनी गांव निवासी रामेश्वर सोरेन के रूप में हुई है. परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं. वहीं मामले को लेकर देवीपुर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है.


