Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र स्थित देवघर स्टेशन के पास श्रद्धालु से भरा टोटो पलट गया। इस घटना में एक महिला एवं एक बच्चा घायल हो गये। घायलों में संगीता देवी 51 वर्ष और सात वर्षीय दीपक के नाम शामिल हैं।
दोनों को इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों उत्तरप्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं।
बताया जाता है कि सभी लोग पूजा कर टोटो से ट्रेन पकड़ने देवघर स्टेशन जा रहे थे। उसी क्रम में स्टेशन पहुंचने से पहले ही अनियंत्रित होकर टोटो पलट गया।