
Deoghar Crime News : भाई साहब घर से बाहर कुछ देर के लिये यदि बाजार जा रहे हैं तो सावधान रहिये यह बाबा नगरी का नगर थाना क्षेत्र देवघर है। कहीं आपके घर से निकले ही चंद घंटों में सारी संपत्ति गायब न हो जाये। कुछ देर के लिये यदि घर से बाहर जा रहें हैं तो अपने घर पर भाड़े पर चौकिदार या गार्ड रख के जाइए तभी आपकी संपत्ति सुरक्षित है।

इन दिनों एैसा ही नगर थाना इलाके में देखने को मिल रहा है। चोर लगातार बंद घर को निशाना बनाने में लगे हैं लेकिन चाहकर भी नगर पुलिस एैसे चोरों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हो रही है।

ताजा मामला 02 मार्च का है जब चोरों ने दिनदहाड़े नगर थाना क्षेत्र के सतसंग महावीर कॉलोनी में घर का ताला तोड़कर लाखों रूपये की संपत्ति चोरी कर ली। चोरों ने महावीर कॉलोनी किरोये पर रह रहे मुकूल सिंह के घर को निशाना बनाया।
वे दिन के चार बजे घर को बंद कर कुछ कार्य से परिवार के साथ बाजार गये थे। लगभग 06 बजे के बाद वापस लौटे तो घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जब गये तो देखा की कमरे का भी ताला टूटा हुआ है और उसमें रखे अलमीरा का भी लॉट टूटा पड़ा है। कमरे में सारा सामान अस्त व्यस्त था।
आलमीरा में रखा करीब 30 हजार नकद, चांदी का तीन जोड़ा पायल, बिछिया चांदी का आठ जोड़ा, सोने का अंगूठी 04 पीस, सोने का कान का बाली दो जोड़ा सहित अन्य सामान की चोरी कर ली। नगर पुलिस शिकायत लेकर छानबीन में जुटी है


