
Deoghar: देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के दर्दमारा बॉर्डर के पहले गादीजमुआ एक व्यक्ति की सन्देहास्पद मौत हो गयी है। परिजनों ने व्यक्ति के हत्या का आरोप लगाया है।

मृतक की पत्नी ने बताया कि उनके पति का नाम बेचन दास है और वह रिक्शा चलाने का काम करता था। गुरुवार की शाम को वह घर से निकला था इसी बीच दर्दमारा बॉर्डर के पास 3 लोगों से उसकी मारपीट हो गई थी। उसके बाद वह घर आया और घटना की जानकारी अपनी पत्नी को दिया। जिसके बाद बिना खाना खाए ही सो गया। सुबह जब मृतक की पत्नी ने देखा तो बेचन दास मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

वहीं, जसीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन में जुट गई है। जसीडीह थाना प्रभारी सत्येंद्र प्रसाद ने बताया कि मामला सस्पेक्टेड है। हालांकि बेचन दास के बाएं साइड गर्दन में लाल रंग का कुछ निशान है। फिलहाल शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामला क्लियर हो पायेगा। पूरे मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।


