
Ranchi: झारखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकार (जेएसडीएमए) की बैठक आठ सितंबर को होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सह झारखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकार के अध्यक्ष हेमन्त सोरेन करेंगे।

बैठक में कोविड 19 के लिए प्रतिबंध, छूट के परिपेक्ष्य में निर्णय लिए जाने के लिए जेएसडीएमए की बैठक विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में आठ सितंबर को आहूत की गई।

बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा, शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रधान सचिव, वित्त विभाग, सचिव, आपदा प्रबंधन प्रभाग, सचिव, कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग भाग लेंगे।


