
Deoghar: देवघर नगर थाना में 25 हजार रूपये नकद ठगी कर लिये जाने को लेकर मामला दर्ज कराया गया है। यह मामला बांका जिला के कटोरिया थाना क्षेत्र के कुरमाटांड़ निवासी कालेश्वर कुमार यादव ने दर्ज कराया है।

कहा है कि 05 जुलाई को दिन के दो बजे के आसपास एचडीएफसी बैंक में 25 हजार रूपये जमा करने गया था। फॉर्म भरकर काउंटर पर गया तो बैंक कर्मचारी ने 10 मिनट रूकने को कहा है। वह बैंक में ही रूक गया उसी क्रम में एक युवक वहां पहुंचा और फार्म भरने में मदद करने को कहा। वह उसका फार्म भरने लगा उसी दौरान एक अन्य व्यक्ति वहां पहुंचा और कहा कि मेरी मां बीमार है रूपया बहुत जरूरी है फार्म भर दिजिये। जिस व्यक्ति का वह फार्म पहले भर रहा था उसने कहा कि पहले उनका भर दिजिए इन्हें जरूरी है। फार्म भराने वाले दोनों व्यक्ति ने उसे झांसे में ले लिया और कहा कि उसका यूनियन बैंक का खाता है। उसे जबरन यूनियन बैंक ले जाने की बात कह कर टावर चौक से सीटी स्टाईल की ओर ले गया और कहा कि उसके पास चोरी का एक लाख रूपया है उसे बैेंक में जमा करना है। यदि वह फार्म भर देगा तो उसे 15 हजार रूपये कमिशन देगा। रास्ते में ही उसे एक रूमाल में लपेट कर रूपया कह उसे थमा दिया।

उपरांत उससे कहा कि आपके पास कितना रूपया है दिजिये। उसने अपना 25 हजार रूपये उसे थमा दिया। रूपया थमाते ही दोनों व्यक्ति बैंक से लौट कर आने की बात कह कर गायब हो गया। काफी देर बाद जब उसने रूमाल को खोला तो उसमें रूपये के बदले कागज का टूकड़ा लपेटा हुआ था। मामला दर्ज करने के बाद नगर पुलिस छानबीन में जुट गयी है।


