
Jasidih (Deoghar): जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में तीन दिन पूर्व गायब हुए पांच वर्षीय बच्चे की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी के अनुसार बीते चार जुलाई की सुबह करीब दस बजे लूटन राणा का इकलौता पुत्र पांच वर्षीय आदित्य राणा घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच वो गायब हो गया। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिली। दूसरे दिन घटना की लिखित शिकायत जसीडीह थाना को दी गई।
झाड़ी में मिली बच्चे की लाश

जसीडीह पुलिस अपहरण का मामला दर्ज कर बच्चे की तलाश में जुटी थी। लेकिन, गुरुवार की सुबह ग्रामीण ने पलास के झाड़ी के समीप बच्चे की लाश देखी। इसके बाद घटना की जानकारी जसीडीह पुलिस को दी गई।
बच्चे की लाश पर कई चोट के निशान

मृतक बच्चे के शरीर पर काफी मारपीट निशान मौजूद हैं। दोनों आंख फोड़ दिया है जबकि चेहरे को किसी ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया है।
घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि गांव के चार व्यक्ति से बीते काफी दिनों से लड़ाई चल रहा था।जिसमें एक व्यक्ति ने लगभग बीस दिन पूर्व सबक सीखा देने की धमकी दी थी। मृतक के पिता लूटने राणा सूरत में बढ़ई मिस्त्री का काम करता है। जबकि दादा कोलकाता में रह कर मजदूरी करते हैं।
इधर, सूचना पाकर एएसआई शशिभूषण राय सदबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।



