
Deoghar: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में पंदनिया गांव की रहने वाली एक तीन बच्चे की मां ने घरेलू विवाद में अपने तो विषपान किया ही साथ साथ तीनो बच्चे को भी करा दिया।

परिजनों द्वारा पहले इलाज के लिए मधुपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां के चिकिस्तकों द्वारा सभी की स्थिति गंभीर देखकर मंगलवार की देर रात को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया।

जहां महिला और उसके तीन बच्चे का इलाज किया जा रहा है। महिला का नाम 24 वर्षीय तेजा खातून, आलीशा 2 वर्ष, चांदबाई 7 वर्ष और चांदनी 4 वर्ष के नाम शामिल हैं।
घटना की बाबत बताया जाता है कि घरेलू विवाद में आवेश में आकर तेजा खातून ने अपने तो जहर खाया ही बच्चों को भी खिला दिया।
इधर सदर अस्पताल प्रबंधन द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय बैद्यनाथ धाम ओपी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



