
Deoghar: अलग-अलग स्थानों के रहने वाले तीन लोगों से 76 हजार रूपये की साइबर ठगी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर साइबर थाना में अवेदन देकर शिकायत किया है।

कास्टर टाउन निवासी गौतम कुमार के मोबाइल पर बिजली बिल जमा करने को लेकर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने कहा कि यदि बिल जमा नहीं करेंगें तो आपका बिजली काट दिया जायेगा। उसने एक लिंक भेजा और उक्त लिंक के माध्यम से पेमेंट करने को कहा। वह झांसे में आ गया और लिंक के माध्यम से पेमेंट कर दिया। उपरांत उसके खाते से तीन बार में 25 हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।

दुसरा ठगी का मामला रिखिया थाना क्षेत्र के भागीरथ मोदी ने दर्ज कराया है। उसने गूगल पर टीवी रिचार्ज को लेकर कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा। उक्त नंबर पर उसने कॉल किया करने बाद उससे टीवी रिचार्ज के लिये एटीएम का डिटेल मांगा गया। जिसे उसने दे दिया उपरांत उसके खाता से छह बार में 40 हजार रूपये की अवैध निकासी कर ली गयी।
तीसरी शिकायत देवघर निवासी उज्जवल कुमार ने किया है। उसके मोबाइल पर एक युवती का वीडीओ कॉल आया। वीडीओ कॉल करने वाले के झांसे में वह फंस गया। उपरांत उसका वीडीओ बना लिया और उससे रूपये की मांग की जाने लगी नहीं तो यूट्यूब में वायरल करने की बात कही गयी। डर से उसने 11230 रूपये पेंमेंट कर दिया। उसके बावजूद भी उसे कई प्रकार की धमकी दिया जाने लगा। तब वह जाकर इसकी शिकायत साइबर थाना में किया।
साइबर पुलिस तीनों का आवेदन लेकर छानबीन में जुट गयी है।


