
Deoghar: देवघर जिले के नगर एवं कुंडा थाना क्षेत्र से तीन बाइक चोरी कर लिये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर नगर में दो और कुंडा थाना में एक मामला दर्ज किया गया है। देवघर कॉलेज रोड रांगामोड़ निवासी विनोद महथा ने कहा है कि अपनी बाइक को 12 बजे दिन के आसपास बाइक संख्या जेएच 18 डी 9300 को घर के सामने खड़ी कर अंदर चला गया था। कुछ देर बाद जब वापस लौटा तो देखा की बाइक गायब है।

वहीं बिहार के बांका जिला के चांदन थाना क्षेत्र के पहाड़ीडीह निवासी विलास पंडित ने कहा है कि वह प्लम्बर मिस्त्री का कार्य करता है। प्रोफेसर कॉलनी स्थित एक घर के बाहर अपनी स्पेलेंडर बाइक खड़ी कर अंदर काम करने चला गया था। कार्य करने के बाद जब वापस घर से बाहर निकला तो देखा कि बाइक गायब है। आसपास काफी खोजबीन किया लेकिन बाइक नहीं मिली। मामला दर्ज कर नगर पुलिस बाइक की खोजबीन में जुट गयी है।

कुंडा थाना में सारठ थाना क्षेत्र के रक्सा गांव निवासी राहुल कुमार वर्तमान पता करणीबाग ने बाइक चोरी हो जाने को लेकर मामला दर्ज कराया है। कहा है कि वह तीन बजे दिन में बाइक हिरो स्पेलेंडर प्लस से ट्यूशन पढ़ने गया था। वहां से लौटने के बाद करणीबाग स्थित घर के सामने बाइक लगाकर अंदर चला गया। कुछ देर बाद जब वापस निकला दो बाइक जहां खड़ी किया था वहां से गायब था। मामला दर्ज कर कुंडा पुलिस खोजबीन में जुट गयी है।


