
Deoghar: देवघर जिला के बूढ़ई थाना क्षेत्र स्थित मधुपुर -गिरिडीह एनएच 114 ए सड़क पर सुग्गीपहाड़ी स्थित नैयाडीह गांव के समीप कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे घटनास्थल पर ही एक 25 वर्षीय मोहम्मद तारिक अंसारी नामक युवक की मौत हो गई। वहीं एक युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गया।

इधर घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर मुख्य सड़क जाम कर दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दार्वे गांव निवासी मोहम्मद तारिक अंसारी और मोहम्मद इंजमामउल अंसारी अपने बाइक से बकरीद पर्व को लेकर कुछ सामान खरीदने मधुपुर की और जा रहा था।

इसी दौरान नैयाडीह गांव के समीप मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही जेएच-11ए 6574 वेलोनो कार में बाइक सवार की जबरदस्त टक्कर हो गई।और घटनास्थल पर ही मोहम्मद तारिक की मौत हो गई जबकि इंजमामउल गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
गिरिडीह की ओर जा रहे कार में सवार सभी लोग घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं घटना की सूचना पर बुढ़ई थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद सदल बल घटना स्थल पर पहुंचे और जाम हटाने का प्रयास किया।इधर अनुमंडल अस्पताल में डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
इधर जाम कर रहे लोगों को बीडीओ राजीव कुमार सिंह, सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने मृतक के आश्रितों को समुचित सहायता दिलाने का आश्वासन देकर सड़क जाम को समाप्त करवाया।



