
Deoghar: देवघर ज़िले के मोहनपुर थाना क्षेत्र में एक महिला का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर रिखिया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने मोहनपुर थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसमें मोहनपुर थाना क्षेत्र के पिरानो गांव निवासी निरंजन कुमार यादव सहित अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। मामले में कहा है कि उसका मायके दुमका जिला में है। उसका पति दिमागी रूप से कमजोर है। कहा है की 10 वर्षीय एक पुत्र है जिसे वह मायके मे रखकर पढ़ाई करवा रही है।

वह एक ढाबा में काम करती है जिससे परिवार चलता है। कहा है कि 21जून को अपने मायके दुमका गई थी। वहां से बच्चे की पढ़ाई का खर्च देकर वापस लौट रही थी। उसी दौरान रात के 9:00 बजे के आसपास जिस वाहन से लौट रही थी वह वाहन लीला मंदिर के पास खराब हो गया। सभी पैसेंजर को दूसरे वाहन में शिफ्ट कर दिया गया। कहा है कि उसका घर नजदीक रहने के कारण वह पैदल ही घर जा रही थी।

उसी दौरान सामने से एक फोर व्हीलर वाहन उसके सामने रुक गया। उक्त वाहन के पीछे एक लाल रंग कि बाइक भी आकर रुक गया। कार और बाइक सवारों वहां उतरा और उसे कार की अगली सीट पर जबरन बैठा दिया और सीट नीचे कि ओर झुका दिया और और गला दबाकर कहने लगा कि हल्ला करोगी तो जान मार देंगे जो कहेंगे वही करना होगा। गला दबाने के दौरान उसने निरंजन यादव की पहचान कर ली और छोड़ देने की बात कहकर बहुत गिड़ गिड़ाई।
विरोध करने लगी तो पीछे बैठा बाइक सवार ने दुपट्टा से उसका हाथ बांध दिया। उपरांत मल्हारा स्थित घने जंगल में लेकर चले गए। जहां दोनों ने पहले बारी बारी से दुष्कर्म किया। उसके बाद फोन कर आने दो युवकों को वहां बुलाया जिसने भी बारी-बारी से उसके साथ गलत काम किया। उसके बाद निरंजन ने कहा कि वह उसे पहचानती है इसलिए इसे जान मार दो नहीं तो हो हल्ला करेगी। पत्थर उठाकर उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसे सिर में गंभीर चोट लग गई। वह जान बचाने के लिए निरंजन का पैर पकड़ कर गिड़गिड़ाई उसे जाने दे वह किसी के पास इस घटना कि चर्चा नहीं करेगी।
उसके बाद निरंजन ने उसे अपने बेटे की कसम और दोनों पैरों पर थूक कर चाटने के लिए कहा तो उसने जान बचाने के लिए या भी कर दिया। उसके बाद उसे जंगल में छोड़कर सभी वहां से चले गए। सुबह 4:30 बजे अपने ससुराल पहुंची। पहले मायके वालों को फोन लगाया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।
उसके बाद उसने अपने ससुराल के ही अगल-बगल रहने वाले 2 लोगों को इसकी जानकारी दी। वही दोनों के साथ वह थाना पहुंची और शिकायत दर्ज कराया। मामला दर्ज करने के बाद मोहनपुर थाना पुलिस ने आरोपी निरंजन कुमार यादव को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी करने में जुट गई है।


