
Deoghar: जिले के जसीडीह थाना क्षेत्र के गिधनी में एक सहोदर भाई ने भाई को हंसुआ से सिर पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घायल का नाम अरविंद महथा है। उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हंसुआ से हमला कर घायल करने वाले भाई का नाम राजेश महथा है।

बताया जाता है कि दोनों की पत्नी कुछ बात को लेकर झगड़ रही थी। दोनों को समझाने के लिये अरविंद गया था। उसी दौरान राजेश ने हंसुआ से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी जसीडीह पुलिस को दे दी गयी है।


