
Deoghar News : देवघर जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के मलहरा मोहल्ला में 30 वर्षीय महिला की लाश फांसी पर लटका पाया गया है। मृतका का नाम मंजू देवी है।

जानकारी मिलते ही रिखिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी के फंदे से उतार कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

मृतका की मां रिखिया थाना क्षेत्र अठमोरिया निवासी अनिता देवी ने बताया कि उसका दामाद विजय महथा थोड़ा मंद बुद्धी का है। बेटी की सास, ननद गोतनी हमेशा उसके साथ मारपीट गाली- गलौज करते रहते थे।
कहा कि उसके बेटी ने फांसी नहीं लगाया है बल्कि उसकी हत्या कर फांसी पर लटकाने का कार्य किया गया है। इधर रिखिया पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।


