
Deoghar: देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र स्थित चंद्रायडीह के बड़े डंगाल में 8 मवेशी मृत पाया गया। जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गया। बता दें कि सभी मवेशी चंद्रयडीह गांव से सटे बैजनाथपुर गांव के रहने वाले आदिवासी समुदाय के किसानों की है। मृत मवेशी में मनु मराण्डी का एक बैल,दिलीप मराण्डी का दो बैल एवं दो गाय,जीयाराम मुर्मू का 2 बैल, सुनील मुर्मू का 1 बैल मृत पाया गया है। इसको लेकर तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।

मृत मवेशियों में से कुछ के मुहं से झाग भी निकल रहा था।जिससे लोग जहर देकर मारने की बात भी कर रहे हैं।हालांकि संदेहास्पद अवस्था में मरे हुए मवेशी के बगल में ही कागज पर गीला किस्म का पदार्थ रखा हुआ था। जिससे प्रतीत हो रहा था कि किसी ने इन मवेशियों की हत्या करने की नीयत से ही कुछ खिला दिया है।
क्या कहते हैं टीवीओ:

मवेशी की मौत या हत्या जहर खिलाने से हुई है के संबंध में जब मौके पर मौजूद टीवीओ बृजेश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच के बाद ही वह इस संबंध में कुछ बता पाएंगे।
इधर घटना की सूचना फैलते ही ग्रामीणों का जुटान होने लगा। ग्रामीण उग्र हो गये तथा ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर 4 घंटे तक पालाजोरी जामताड़ा मुख्य सड़क बैद्यनाथपुर के समीप जाम कर दिया। वहीं दूसरी ओर इस मार्मिक घटना को लेकर जहां लोगों ने संवेदना व्यक्त कि वहीं रामपुर,चंद्रायडीह, बैजनाथपुर ,महुवाडाबर के लोगों ने मृत मवेशी मालिकों के साथ पालोजोरी- जामताड़ा मुख्य मार्ग को बैजनाथपुर गांव के पास जाम कर दिया। इसके बाद लगभग 4 बजे के करीब भाजपा विधायक रणधीर कुमार सिंह ,बीडीओ शिवाजी भगत व एसडीपीओ सारठ धीरेंद्र नारायण बंका जाम स्थल पर पहुंचे। सभी लोग चंद्रायडीह डंगाल में मृत पड़े मवेशियों का भी मुआयना किया।
विधायक ने घटना को लेकर गहरी संवेदना जताई व दोषियों पर हरहाल में कार्रवाई का आश्वासन दिया।इसके बाद विधायक के समझाने बुझाने पर लोगों ने सड़क जाम को हटा दिया ।
विधायक ने कहा कि सभी पीड़ितों को आपदा प्रबंधन के तहत सरकारी सहायता मुहैया कराई जाएगी ।इसके अलावा मौके पर मौजूद टीवीओ बृजेश कुमार ने कहा कि पीड़ितों को सरकार की जोड़ा बैल योजना के तहत बैल उपलब्ध कराई जाएगी।



