
Deoghar: देवघर नगर थाना क्षेत्र के सलोनाटांड के रहने वाले एक युवक के साथ जान मारने की नियत से बेरहमी से मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है । इसे लेकर सलोनाटांड़ निवासी ने कहा है कि 19 जून को अपने दो दोस्त मानस कुमार और सुमित कुमार के साथ पैदल आर मित्रा स्कूल जा रहा था। तभी हदहददिया पुल के पास अपाचे बाइक पर सवार बरमसिया चौक अखाड़ा निवासी आलोक यादव और सूरज यादव ने उसे बाइक से धक्का मार दिया। वह सड़क पर गिर गया। उसने दोनों को बाइक ठीक से चलाने के लिए कहा तो वे लोग गाली गलौज करने लगे।

आरोप है कि दोनों ने जबरन उसे अपने बाइक पर बैठाकर बोला चलो इसको अड्डे पर ले जाते हैं। उपरांत उसे सत्संग ओवर ब्रिज के नीचे लेकर चला गया और 10- 15 लड़कों को और बुला लिया। वहां उसके साथ जमकर लात घुसे और बेल्ट से जमकर मारपीट किया। वहां से वह भागने लगा तो पुरंदाहा के पास उसे फिर पकड़ लिया और दुबारा झाड़ी में ले जाकर मारपीट करने लगा। उपरांत सत्संग हॉल्ट के पास ले जाकर एक बॉल में सीकड़ से उसे बांध दिया और ट्रेन से काट कर जान मारने का प्रयास किया।

कहा है कि 11.35 बजे ट्रेन जब आई तो वह किसी तरह कूद कर दूसरी तरफ चला गया और भागकर बेलाबागान पहुंचा। वहां से छुपकर किसी तरह बरमसिया चौक पहुंचा तो वहां भी उन लोगों ने घेर लिया और लाठी डंडे से मारपीट करने लगा। उसी दौरान खोजते हुए उसके मां और भाई लोग वहां पहुंचे तब उसकी जान बची। इधर मामला दर्ज कर नगर पुलिस जांच में जुट गई है।


