
Deoghar: देवघर जिला के सारठ थाना स्थित खैरा गांव निवासी द्वारिका मंडल के घर मे अचानक आग लगने से लाखों की सम्पत्ति जलकर राख में तब्दील हो गई। जिसमे पलंग, कुर्सी, टेबल, अनाज, गोदरेज, फ्रिज, जेवरात, कपड़ा, राशन सामग्री समेत अन्य समान जलकर राख में तब्दील हो गया।

जानकारी के अनुसार द्वारिका मंडल समेत परिवार के सभी सदस्य घर के दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। इसी दौरान नीचे के कमरे से धुआँ व जलने की बदबू आने पर नीचे आकर देखा तो पूरा घर धुएँ से भरा हुआ था और अंदर में आग भड़क चुका था। तभी हो हल्ला करने के बाद ग्रामीणों के मदद से दूसरे के छत से होकर परिवार के सभी सदस्यों को पहले सुरक्षित बाहर निकाला गया। फिर सभी ग्रामीण मिलकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।

कड़ी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं अगलगी की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन गाड़ी व दमकल कर्मी ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू किया।


