
Deoghar: देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर स्थित महेशमारा ओवर ब्रिज पर स्कार्पियो के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अंकित राज हाथीपहाड़ करनीबाग और आर्यन राज बाघमारा के नाम शामिल है।

घटना के बाद दोनों को स्थानीय लोगों के सहयोग से टोटो के माध्यम से सदर अस्पताल इलाज के लिए पहुंचाया गया। दोनों घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। धक्का मारने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल अंकित राज ने बताया कि दोनों बाइक से बाघमारा थाढी गए थे। वहां से लौटने के दौरान ओवरब्रिज पर एक तेज रफ्तार स्कार्पियो चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में जोरदार धक्का मार दिया।

समाचार लिखे जाने तक दोनों का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है।


