
Deoghar: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने शनिवार को जेईई मेंस का रिजल्ट घोषित किया। जिसमें देवघर के गुरुकुल कोचिंग संस्थान के बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

गुरुकुल के टॉपर छात्र आशीष दास, पिता नून देवदास ने भौतिकी में 100/100 अंक लाकर भौतिकी में अखिल भारतीय टॉपर हुए हैं। साथ ही आशीष दास का सभी विषयों में परसेंटाइल 98.85 है। आशीष दास ने हाई स्कूल कोठिया से कक्षा 10 और देवघर कॉलेज से कक्षा 12 की पढ़ाई किया है। आशीष का कंबाइंड रैंक 13636 तथा कैटेगरी रैंक 316 आया है।

गुरुकुल के छात्र शांतनु कश्यप पिता राजेंद्र झा को 95.22 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है। शांतनु ने संत फ्रांसिस स्कूल देवघर क्लास 10 तथा एसकेपी देवघर से क्लास 12वीं की पढ़ाई की है।
गुरुकुल के छात्र प्रिंस कुमार पिता मदन बरनवाल को 94.52 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है। प्रिंस ने दसवीं की पढ़ाई नालंदा एकेडमी मधुपुर और 12वीं की पढ़ाई मिश्रा रेजिडेंशियल देवघर से की है।
गुरुकुल के छात्र आयुष पांडे, पिता राजकुमार पांडे को 94 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है। आयुष पांडे दसवीं की पढ़ाई उच्च विद्यालय लछुआर तथा 12वीं की पढ़ाई केकेएम कॉलेज जमुई से किया है।
गुरुकुल के छात्र निखिल कुमार पिता कमल किशोर मंडल को 86 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है। निखिल ने दसवीं की पढ़ाई डीएवी देवघर और 12वीं की पढ़ाई एसकेपी देवघर से की है।
गुरुकुल के छात्र चंदन मंडल पिता हलधर मंडल को 85.6 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुआ है। चंदन ने दसवीं की पढ़ाई उच्च विद्यालय नन्हींडीह तथा 12वीं की पढ़ाई देवघर कॉलेज से की है ।
गुरुकुल के छात्र हिमांशु शेखर पिता विभूति भूषण सिंह को 83. 86 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए । गुरुकुल के छात्र अंशु कुमार पिता प्रेम प्रकाश माधुरी को 75.66 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए । अंशु ने दसवीं की पढ़ाई देवसंघ स्कूल देवघर तथा 12वीं की पढ़ाई मिश्रा रेजिडेंशियल देवघर से की है ।

इन सभी छात्रों की सफलता से गुरुकुल में काफी उत्साह है। गुरुकुल की डायरेक्टर डॉ. एकता रानी ने कहा कि इन सभी छात्रों की सफलता हम सबों के लिए बहुत ही उत्साहवर्धक है ।
गुरुकुल के संचालक रवि ने कहा कि सभी सफल छात्र आगे बहुत मेहनत करेंगे और आईआईटी एडवांस में भी सफलता पाएंगे। शिक्षक रवि ने सभी सफल छात्रों को आईआईटी एडवांस के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी है ।



