
Deoghar: देवघर नगर थाना इलाके के रहने वाले एक व्यक्ति से क्रिप्टो करेंसी में मुनाफा दिलाने के नाम पर झांसे में लेकर 18 लाख 65 हजार 460 रूपये ठगी किये जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर साइबर थाना में गोविंद खवाड़े लेन निवासी अजय कुमार भारद्वाज ने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है।

मामले में कहा है कि टेलिग्राम नामक सोशल साइट पर वह रिशेस्पनिस्ट मीरा के संपर्क में आया। उसके द्वारा क्रिप्टो करेंसी में अधिक मुनाफा दिलाने का उसे झांसा दिया गया। झांसे में आकर उसने अपना बैंक डिटेल, यूपीआई नंबर सहित सारा डिटेल उसे दे दिया। 7 फरवरी 2023 से अबतक उसने 18 लाख 65 हजार 460 रूपये उससे इवेस्टमेंट के नाम पर ठगी कर ली गयी। यह 28 बैंक खाते में मंगाया गया।

बताया जाता है कि ठगी हुए 18 लाख में से 12 लाख उसने बैंक से लॉन लेकर इंनवेस्ट किया। जब उसे ठगी के शिकार होने का आभास हुआ तब साइबर थाना में मामला दर्ज कराया। साइबर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


