रांची।
20 दिसंबर से रांची से दिल्ली, रांची से मुंबई और रांची से अहमदाबाद के लिए स्पाइस जेट विमान सेवा शुरू करने जा रहा है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट ने स्टेशन काउंटर भी तैयार कर लिया है। स्पाइस की एयर बस-320 विमान 180 सीटर है। स्पाइस जेट रांची से दिल्ली के लिए प्रतिदिन दो फ्लाइट और रांची से मुंबई के लिए प्रतिदिन एक फ्लाइट और रांची से अहमदाबाद के लिए सप्ताह में तीन दिन के लिए उड़ान भरेगा।
गुजरात के अहमदाबाद से झारखंड के लिए विमान सेवा शुरू होने से यहां के व्यवसायियों के लिए एक बड़ी राहत है। क्योंकि जहां झारखंड से अहमदाबाद के लिए नई सेवा शुरू हो रही है। वहीं दो राज्यों के बीच एयर कनेक्टिविटी भी जुड़ जाएगा।
रांची- अहमदाबाद-रांची सप्ताह में तीन दिन :
स्पाइस जेट रांची- अहमदाबाद-रांची के सप्ताह में तीन दिन विमान सेवा शुरू कर रहा है। मंगलवार, गुरूवार और शनिवार को यह सेवा शुरू होगी। स्पाइस की फ्लाइट संख्या- एसजी-0878-एसजी-0879 का अहमदाबाद से रांची पहुंचने का समय सुबह 8:20 बजे है और रांची से अहमदाबाद सुबह 8:50 मिनट पर उड़ान भरेगा।
रांची से मुंबई के लिए प्रतिदिन सेवा :
रांची से मुंबई के लिए प्रतिदिन विमान सेवा मिलेगी। स्पाइस की फ्लाइट संखया- एसजी0271-एसजी0272 मुंबई से रांची सुबह में 8:40 मिनट पर आएगी और रांची से मुंबई सुबह 9:10 मिनट पर जाएगी।
रांची से दिल्ली के लिए प्रतिदिन सुबह में एक और शाम में एक फ्लाइट :
स्पाइस दिल्ली-रांची-दिल्ली प्रतिदिन है। फ्लाइट एसजी-08855- एसजी-0886 दिल्ली से रांची पहुंचने का समय सुबह 8:35 बजे आएगी और रांची से दिल्ली सुबह 9:05 मिनट पर उड़ान भरेगा। वही फ्लाइट संखया- 0889-0890 दिल्ली से रांची शाम में 6:45 बजे आएगी और शाम में 7:15 मिनट पर रांची से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।
कोरोना में झारखंड से दो नया सेक्टर :
अभी तक कोरोना काल में झारखंड से दो नया सेक्टर के लिए विमान सेवा जुड़ा है। एक इंडिगो का रांची-चेन्नइ के बीच विमान सेवा शुरू हो चुका है और दूसरा 20 दिसंबर से रांची से अहमदाबाद के लिए सेवा शुरू होगा।