Deoghar: देवघर जिला के बुढ़ई थाना क्षेत्र के भिरखीबाद मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसमे वाहन पर सवार एक सैनिक परिवार के चार सदस्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गए है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही आनन-फानन में थाना के एएसआइ निरंजन सिंह पुलिस दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए मधुपुर के निजी अस्पताल भेज दिया गया। जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के रेफर कर दिया है ।

जानकारी के अनुसार सैनिक एके मिश्रा, पत्नी वर्षा देवी, सात वर्षीय पुत्र मेहुल और पुत्री पांच वर्षीय दिबीजा के साथ कार द्वारा गिरिडीह की ओर से देवघर की ओर जा रहे थे। इसी बीच कार के अनियंत्रित होने से सभी लोग सड़क दुर्घटना के शिकार हो गए।

बताया जा रहा है कि एके मिश्रा रांची में पदस्थापित हैं और वे लोग मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। वह स्वयं गाड़ी चला रहे थे । इधर पुलिस क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर मामले की छानबीन में जुट गई है ।



