
Deoghar / Madhupur News : लद्दाख के सियाचिन में देश की रक्षा के लिए तैनात मधुपुर प्रखंड के कजरा गांव का सपूत का बलिदान हो गया। वीर सपूत नीरज कुमार अग्निवीर के रूप में भर्ती था।

अनिल चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र नीरज के असामयिक निधन से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। माता-पिता, छोटा भाई और बहन का रो- रो कर बुरा हाल है।

ढाई साल पूर्व नीरज का अग्निवीर के रूप में चयन हुआ था।
लद्दाख से वीर शहीद के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर मधुपुर लाया जाएगा।
शहीद के शव आने का इंतजार इलाके के लोग बेसब्री से कर रहे हैं।


