
Deoghar: देवघर साइबर थाना के सामने रहने वाले एक डॉक्टर पर हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। इसे लेकर डेंटिस्ट डॉ. राजीव कुमार ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया है।

कहा है कि 09 जून की रात लगभग 10.30 बजे के आसपास वो अपनी कार को आवास के गैरेज में पार्क करने जा रहे थे। उसी दौरान बुलेट सवार ने पीछे से कार में जोरदार धक्का मार दिया और कार का शीशा तोड़ने का प्रयास किया। जब उन्होंने वाहन का शीशा खोला तो वे लोग गाली- गलौज करते हुए वार कर दिया। मारपीट के क्रम में गले से सोने का चेन छिन लिया।

छिनने के क्रम में चेन का कुछ टूकड़ा कार में ही गिर गया। डॉक्टर राजीव ने कहा है कि पूरी घटना उनके आवास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
इधर, नगर पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जूट गयी है।


