spot_img

Deoghar: सड़क छाप मजनुओं को लड़कियों ने सिखाया सबक, रोज करते थे छेड़खानी

हर रोज राह चलते लड़कियों व महिलाओं से छेड़खानी व उनपर आते-जाते फब्तियां कसना सड़क छाप मजनुओं को भारी पड़ा। और खूब जूते-चप्पल पड़े।

Deoghar: हर रोज राह चलते लड़कियों व महिलाओं से छेड़खानी व उनपर आते-जाते फब्तियां कसना सड़क छाप मजनुओं को भारी पड़ा। और खूब जूते-चप्पल पड़े। घटना देवघर नगर थाना क्षेत्र के मदरसा मैदान के सामने स्थित एक शॉपिंग मॉल के सामने की है।

बताया जाता है कि कुछ बाइक पर सवार लड़के हर रोज शाम को इस जगह पर आते-जाते लड़कियों पर फब्तियां कसते व छेड़खानी करते। हर बार तो लड़कियां नजरअंदाज कर देती लेकिन मंगलवार की शाम जब पानी सर से ऊपर हो गया तो लड़कियों ने हिम्मत जुटाई। फिर क्या था मनचलों की धुनाई शुरू हो गयी।

लड़कियों व महिलाओं ने जैसे से पिटाई शुरू की। मनचले बाइक लेकर फरार हो गए लेकिन एक मनचला अपनी बाइक छोड़ भागा। मामले की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके पर पहुँच बाइक को कब्जे में लिया। वहीं, लड़कियों की सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया।

पूरी घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पुलिस फुटेज के आधार पर लड़कों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Hot Topics

Related Articles

Don`t copy text!