
Deoghar: मारपीट एवं छिनतई करने को लेकर कुंडा थाना में मुकदाम दर्ज किया गया है। यह मामला बैंगी विशनपुर की रहने वाली वीणा देवी ने दर्ज कराया है।

कहा है कि 06 जून को दिन के दो बजे के आसपास उसके पति का दोस्त सातर खरपोशा निवासी गंगा राउत उसके घर आया था। उसे बैठाकर वह घर के अंदर पानी लाने गयी थी। इसी बीच गोतिया के पंकज दास, अजय दास, माया देवी, पागल दास लाठी, डंडा भुजाली लेकर घर में घूस गये और जान मारने की नियत से मारपीट करने लगे। उसे बचाने के लिये जब गंगा राउत आया तो वे सभी लोग उसके साथ भी मारपीट किया और उसके पॉकेट में रखे 20 हजार रूपये नकद और मोबाइल भी जबरन निकाल लिया।

कुंडा पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।


