
Deoghar: देवघर – दुमका रेल लाइन के बगल में बिराजपुर के पास एक युवक गंभीर अवस्था में घायल पाया गया। जिसका नाम रवि पहाड़िया है जो मोहनपुर थाना क्षेत्र के बिराजपुर का रहने वाला है। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल के भाई हीरो पहाड़िया ने बताया कि सोमवार की सुबह गांव के कुछ लोग शौच के लिए रेलवे लाइन के बगल में गए थे। इन लोगों ने ही इसे वहां घायल पड़ा देखा। इसके उपरांत घर आकर इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही घर के सभी सदस्य वहां पहुंचे और उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। बताया कि उसके बड़े भाई को किसी ने जान मारने की नीयत से मारपीट कर फेक दिया था।
इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। सूचना मिलते ही मोहनपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


