
Deoghar: देवघर जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद के पास सोमवार की देर रात को अनियंत्रित होकर एक डीजे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना में वाहन सवार तीन चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को देर रात को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

घायलों में जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर साहेबगंज गावं निवासी शंकर कोल, नेपाल राय, सागर कोल, विजय कोल के नाम शामिल हैं। शंकर कोल स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिये हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घटना की बावत सदर अस्पताल में भर्ती घायलों ने बताया कि सभी लोग डीजे वाहन पर सवार होकर गिरिडीह के पारसनाथ बारात जा रहे थे। उसी दौरान देवीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद के पास डीजे वाहन अनियंत्रित होकर दुघर्टनाग्रस्त हो गया। जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात को स्थनीय लोगों की मदद से सभी को इलाज के लिये सदर अस्पताल पहुंचाया गया।


