Deoghar: इन दिनों देवघर देवघर में चोरी की घटना बढ़ गयी है। देवघर नगर थाना में घर में हुई चोरी को लेकर मामला दर्ज किया गया है। यह मामला राजाबगीचा निवासी दीपक कुमार ने दर्ज कराया है।
कहा है कि वह ड्यूटी पर गया था। घर पर ताला बंद था। जब वह करीब 9 बजे रात को घर पहुंचा तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है। कहा है कमरे में रखे चार हजार नकद, पत्नी का सोने का कनवाली, सोने की अंगूठी गायब है। इधर नगर पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गयी है।